संजय की फिल्म में अक्षय-श्रुति की जोड़ी
भले ही कमल हासन की बेटी श्रुति हासन की फिल्म रमइया वस्तावइया और डी डे. दोनों ने बॉक्सऑफिस पर उनके लिए कमाल नहीं किया हो लेकिन उनके लिए अभिनय के द्वार अभी भी खुले हुए हैं, तभी तो वह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अपोजिट काम करने जा रही हैं।
जी हां, सही सुना आपने श्रुति हासन को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म गब्बर में अक्षय कुमार के अपोजिट साइन किया है। गब्बर तमिल की हिट फिल्म रामना की रिमेक है।
इस फिल्म को संजय लीला भंसाली, असल फिल्म 'रमन्ना' के निर्देशक कृष और शबीना खान मिल कर निर्देशित करेंगे। शबीना खान ने भंसाली और अक्षय के साथ 'राउडी राठौड़' में भी काम किया था। फिल्म ने पिछले साल सौ करोड़ की कमाई की थी।
देखते हैं कि 'गब्बर' से तीनों क्या कमाल करते हैं? वैसे अक्षय कुमार ने फिल्म के लिए खासी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आईये आपको दिखाते हैं श्रुति हासन की खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications