अक्षय कुमार के बाद ये एक्ट्रेस अजय देवगन की फिल्म करेंगी फ्लॉप!
[बॉलीवुड न्यूज] मिलन लुथरिया और अजय देवगन की जोड़ी दर्शकों के लिए कोई नहीं है। पहले भी मिलन लुथरिया ने अपनी फिल्म दीवार और वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई के लिए अजय देवगन को चुना था। और अब फिर से यह जोड़ी साथ नजर आने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बादशाहो' की।

मिलन ने अपनी इस फिल्म के लिए अजय देवगन को तो साइन कर ही लिया था। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो उन्होंने अजय के अपोजिट श्रुति हसन को साइन किया है। हालांकि एक और एक्ट्रेस को लेना अभी बाकी है।
OMg.. शाहरूख- सलमान की 'दोस्ती' पर क्या कह गए अजय देवगन!
हमने सुना है कि मिलन अपनी इस फिल्म में श्रुति को अलग अंदाज में पेश करना चाहते हैं.. यानि की होगा श्रुति का मेकओवर। अजय फिल्म में बादशाहो नाम के व्यक्ति का पॉजिटिव किरदार निभाएंगे। उम्मीद की जा रही है, फिल्म अगले साल 15 अगस्त के आसपास रिलीज की जाएगी।
बहरहाल, इसके पहले हमने श्रुति हसन को अक्षय कुमार के साथ फिल्म गब्बर इज बैक में देखा था। जहां एक्ट्रेस ने दर्शकों को पूरी तरह निराश किया था। या यूं कह लें कि अभी तक अपनी सभी बॉलीवुड फिल्मों में श्रुति ने फैंस को निराश ही किया है।
लिहाजा, अक्षय कुमार के बाद अजय देवगन की इस फिल्म में श्रुति हसन को अपनी एक्टिंग दिखाने का कितना मौका मिलता है.. देखते हैं!
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














