'ताउते साइक्लोन' से डर गईं श्रुति हासन, अनुभव साझा करते हुए कहा- 'मेरी खिड़कियां उड़ने वाली थीं'
पिछले कुछ दिनों से लगातार एक साइक्लोन को लेकर चर्चा है और उसका नाम 'ताउते' है। इस तूफान ने कई राज्यों में तबाही मचाई है और लगातार बढ़ रहा है। इस साइक्लोन के कारण हो रही तबाही के वीडियोज लगातार सामने आ रहे हैं और लोग इसको साझा कर रहे हैँ। इस तूफान को लेकर अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपना अनुभव साझा किया है और बताया है कि ये कितना ज्यादा डरावना था। उनका कहना है कि ऐसा लग रहा था कि उनकी खिड़कियां तक उड़ने वाली हैं।
श्रुति हासन ने कहा कि.. 'इस साइक्लोन को मैने देखा और ऐसा लग रहा था कि मेरी खिड़कियां उड़ जाएंगीं। ये काफी ज्यादा डरावना था। लॉकडाउन के कारण में घर पर अकेली थी।'

अभिनेत्री का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको साझा कर रहे हैँ। इस साइक्लोन की बात करें तो इसकी वजह से मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

6 लोगों की मौत हुई
खबर है कि महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत हुई, जबकि 9 लोग घायल हुए। इसके अलावा साउथ के राज्यों को इस तूफान ने प्रभावित किया है और गुजरात में भी काफी तबाही मचाही है।

वर्कफ्रंट
अभिनेत्री श्रुति हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लगातार बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का हिस्सा बनती रहती हैँ।

रमैया वस्तावैया
अभिनेत्री श्रुति हासन ने रमैया वस्तावैया फिल्म से हिंदी सिनेमा के फैंस का दिल जीता था और काफी ज्यादा पसंद की गईं थीं।

फैंस इंतजार में हैं
हालांकि काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और उनके फैंस इंतजार में हैं कि वो सामने आती हैं।

फैन फॉलोविंग
उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा शानदार है और अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए वो कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











