क्या अदा क्या जलवे तेरे श्रुति..जानें क्यों हो रही है इनकी तारीफ!
[बॉलीवुड न्यूज] श्रुति हसन को बॉलीवुड में भले ही वह पहचान नहीं मिल पा रही हो, लेकिन वह अपनी कोशिशों में लगी हैं। जी हां, एक्टिंग के साथ साथ गायकी में माहिर साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हसन धीरे-धीरे बी-टाउन में अपने पैर जमा रही हैं।

अपनी आगामी फिल्म 'गब्बर इज बैक' में श्रुति अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, श्रुति ने इस फिल्म में गाने भी गाए हैं। खबर है कि हाल ही में श्रुति ने "गब्बर इज बैक" के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है। यहां खास बात यह है कि श्रुति ने यह गाना बिना ब्रेक लिए महज एक घंटे में रिकॉर्ड कर लिया।
श्रुति अपने मल्टिपल टैलेंट की वजह से वे निर्देशकों को काफी पसंद आ रही हैं। लिहाजा, फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की कोई कमी नहीं हो रही है। श्रुति इन दिनों एक तमिल फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। ऐसे में शूटिंग के बीच उनके पास गाना रिकॉर्ड करने के लिए सिर्फ एक दिन था। यही वजह है कि उन्होंने बिना टाइम बर्बाद किए सिर्फ एक घंटे में गाना रिकॉर्ड कर लिया।
श्रुति की इस लगन को देखते हुए उम्मीद है उनके फैंस भी उनसे काफी प्रभावित हुए होंगे। गब्बर इज बैक से लोगों को काफी उम्मीदें है, लिहाजा देखते हैं अक्षय- श्रुति की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
