सालार: श्रुति हासन ने सुपरस्टार प्रभास के साथ काम करने के अनुभव को किया शेयर, बताई एक्टर की खास बात

पैन इंडिया स्टार प्रभास अब बैक-टू-बैक शूटिंग में बिजी हैं और अपने कमाल के लाइनअप के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें हाल ही में ओम राउत के घर पर स्पॉट किया गया था, जिनके साथ उनकी फिल्म आदिपुरूष रिलीज होने वाली है।

4 पैन इंडिया फिल्मों के साथ, सबसे पॉपुलर अभिनेता होने के अलावा, वह अपने दोस्ताना स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। जिसकी न केवल उनकी टीम बल्कि उनके को-स्टार्स द्वारा भी प्रशंसा की जाती है, और अब एक बार यह बात साबित हुई है, जब उनकी को- स्टार श्रुति हासन ने दिल खोलकर उनकी तारीफ की है।

shruti-haasan-opens-up-on-working-with-prabhas-on-salaar-shares-about-his-qualities

प्रभास और श्रुति फिल्म 'सालार' में साथ दिखने वाले हैं। हाल में श्रुति हासन ने फिल्म के सेट के अपने अनुभव की एक झलक साझा की। जबकि फिल्म की शूटिंग फुल स्पीड से चल रही है, श्रुति सेट पर प्रभास के साथ काम करने के अनुभव को लेकर कहती हैं, "यह बिल्कुल हैलो हाय जैसा था, लेकिन मुझे निश्चित रूप से इस फिल्म के निर्माण के दौरान पूरी टीम के बारे में अधिक पता चला है। प्रभास ऐसे अभिनेता हैं, जो आपको बिल्कुल कंफर्टेबल रखते हैं। वह सुपर चिल्ड आउट, सुपर फ्रेंडली हैं और उनके साथ काम करना वाकई अच्छा है।"

प्रभास की तारीफ करते हुए श्रुति ने आगे साझा किया, "यह एक शानदार अनुभव है। लोगों को खिलाने वालों के लिए इस दुनिया में एक अलग जगह है, और वह असल में लोगों को बहुत प्यार से खिलाते हैं। यह उनके सबसे अच्छे गुणों में से एक है।"

इससे पहले, दीपिका और दिशा का भी पैन इंडिया स्टार ने कुछ इसी तरह वेलकम किया था। प्रभान ने दोनों का स्वादिष्ट भोजन और फुल हैदराबादी थाली के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया था, और जिसके बाद प्रभास के इस जेस्चर से दीपिका और दिशा अभिभूत नजर आई।

बता दें, सालार के अवाला प्रभास के पास 3 और फिल्में हैं, जिसमें संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट', अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ 'प्रोजेक्ट के', और ओम राउत द्वारा निर्देशित कृति सनोन, सैफ अली खान और सनी सिंह के साथ 'आदिपुरुष' शामिल है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X