OMg! एक, दो नहीं, 2015 में आएगी इस एक्ट्रेस की 6 फिल्में
श्रुति हसन साल 2015 में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। जी हां, और हों भी क्यों न, इस साल श्रुति की एक नहीं, दो नहीं बल्कि कुल 6 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जो कि किसी एक एक्ट्रेस के हिसाब से काफी ज्यादा है। आम तौर पर एक्टर हो या एक्ट्रेस उनकी दो से तीन फिल्में साल भर में रिलीज होती है।

बहरहाल, फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हासन की 6 फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें से 4 फिल्में बॉलीवुड की, एक तेलगू और एक तमिल फिल्म होगी। लिहाजा, बॉलीवुड प्रेमी इस खूबसूरत बाला की चार फिल्में बैक टू बैक देखने के लिए तैयार रहें।
श्रुति बॉलिवुड की जिन फिल्मों में काम कर रही हैं, उनमें से अक्षय कुमार के साथ 'गब्बर', जॉन अब्राहम के साथ 'रॉकी हैंडसम', 'वेलकम बैक' और विद्युत जामवाल के साथ 'यारा' शामिल हैं। तो वहीं साउथ की फिल्मों में श्रुति, विजय और महेश बाबू के साथ अनटाइटल्ड फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
सूत्रों के अनुसार, श्रुति सभी 6 फिल्मों में अपनी बेस्ट देने की कोशिश में पूरे जी जान से काम कर रही हैं। श्रुति बिना थके काम कर रही हैं और इन सब के बीच वो संगीत के लिए भी समय निकाल रही हैं। आपको बता दें, इन सभी फिल्मों में श्रुति अलग-अलग किरदारों के साथ अलग लुक में भी नजर आएंगीं।
हाल ही में श्रुति ने तेलगू और तमिल की अनटाइटल्ड फिल्मों को साइन किया है जिनमें वो अक्किनेनी नागार्जुन और कार्ती के साथ नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications