आखिरकार श्रुति हासन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ करवाई FIR
आखिरकार दो दिनों बाद ही सही अभिनेत्री श्रुति हासन ने उस अज्ञात आदमी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है जिसने की उनका पीछा करते हुए उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की थी। फिलहाल केस दर्ज हो गया है लेकिन पुलिस अभी उस अज्ञात शक्स का पता लगाने में असफल ही रही है।
गौरतलब है कि श्रुति का पीछा करते-करते एक अज्ञात व्यक्ति श्रुति के मुंबई के ब्रांदा स्थित घर तक पहुंच गया था और जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश करने लगा, श्रुति ने बिना घबराये उसक मुंह पर ही घर का दरवाजा बंद कर दिया, जिसकी वजह से अज्ञात व्यक्ति को मुंह की खानी पड़ी और उसे वहां से भागना पड़ा।
हालांकि अज्ञात व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा है कि श्रुति को दीवानों की तरह चाहता है वह अक्सर श्रुति को निहारने के लिए उसके सेट पर देखा जाता है।
इस घटना के बाद श्रुति के पापा कमल हासन ने काफी परेशान हो गये थे उन्होंने अपनी बेटी को सतर्क रहने की सलाह दी थी। हासन ने कहा, 'मैंने श्रुति से बात की है. वह ठीक है. यह मुंबई है..हमें और सावधान रहने की जरूरत है और मैंने उससे और सतर्क रहने के लिए कहा है।


Click it and Unblock the Notifications
