मां सारिका और बॉयफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर पहुंचीं श्रुति हासन, Viral Video ने खोली सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रुति हासन अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका और मां सारिका हासन के साथ डिनर डेट पर पहुंची हैं।सभी लोग डिनर का मजा लेते नजर आ रहे हैं।
Shruti Haasan Viral Video: साउथ के सुपरस्टार कमल हासन हमेशा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। लोग कमल हासन की एक्टिंग के दीवाने हैं। वहीं कमल हासन की बेटी श्रुति हासन की भी लोग जमकर तारीफ करते हैं। श्रुति हासन न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। आपको बता दें कि श्रुति हासन और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों मुंबई में डिनर डेट पर गए थे। वह दोनों इस डिनर डेट पर परिवार के कुछ खास लोगों के साथ पहुंचे थे। इस डिनर डेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रुति हासन की मां सारिका भी नजर आ रही हैं।

मां सारिका और बॉयफ्रेंड के साथ श्रुति पहुंची डिनर पर
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रुति हासन अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका और मां सारिक हासन के साथ डिनर डेट पर पहुंची हैं। वीडियो में सभी लोग डिनर का मजा लेते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं डिनर के बीच में श्रुति, शांतनु और सारिका ने कैमरे पर मुस्कुराते हुए कई अच्छे पोज भी दिए हैं। श्रुति ने इस डिनर डेट को लेकर दो रील्स भी बनाए हैं। इन रील्स को श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक साथ कई पोस्ट शेयर किए हैं जिनमें वह अपने कुछ करीबियों के साथ नजर आ रही हैं। श्रुति ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
डिनर डेट की पोस्ट हो रही है वायरल
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए श्रुति ने कैप्शन में लिखा है- कर लिखा, सीरियस डिनर डेट। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रुति हासन ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही हैं। वहीं शांतनु कैजुअल लुक में कूल दिखाई दे रहे हैं। वहीं कमल हासन की पहली पत्नी सारिका हासन ने डिनर डेट पर बेटी श्रुति के आउटफिट्स से मैच करती हुई काले रंग की ही साड़ी पहनी हुई है। ये तीनों एकसाथ बहुत अच्छे नजर आ रहे हैं। श्रुति के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। मां सारिका भी होने वाले दामाद शांतनु से खुश नजर आ रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही दोनों की शादी हो जाए।
लिव इन में रहते हैं शांतनु और श्रुति
जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस श्रुति हासन और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका साउथ के काफी फेमस लव बर्ड्स हैं। श्रुति हासन ने खुद बताया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड शांतनु से साल 2018 में मिली थीं और पहली नजर में ही उन्हें प्यार हो गया था। श्रुति हासन के बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका पेशे से विजुअल आर्टिस्ट हैं। श्रुति अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। दोनों एक दूसरे के साथ क्वलिटी टाइम स्पेंड करते हुए कई बार स्पॉट होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रुति और शांतनु फिलहाल लिव इन में रहते हैं। आपको बता दें कि श्रुति हासन जल्द ही प्रभास के साथ प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' में लीड हीरोइन के तौर पर नजर आने वाली हैं। यह एक एक्शन थ्रीलर फिल्म है। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा श्रुति हासन गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित बालकृष्ण की आने वाली फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टाइटल फिल्हाल तय नहीं किया गया है। इस फिल्म में श्रुति मेगास्टार चिरंजीवी और रवि तेजा के साथ नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications