ब्रेकअप होते की फिर से दिल लगाने को आतुर हो गईं Shruti Haasan, कहा- 'अभी सिंगल हूं और जल्द ही...'

Shruti Haasan

Shruti Haasan Relationship Status: एक्ट्रेस श्रुति हसन हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह डूडल आर्टिस्ट और इलस्ट्रेटर शांतनु हजारिका को डेट कर रही थीं, हालांकि, हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया और अब इस ब्रेकअप का उन्होंने खुद खुलासा किया है।

सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने हालिया सेशन में, एक्ट्रे ने शांतनु के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की और अपने रिलेशनशिप स्टेट के बारे में बताया। श्रुति ने बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं। एक फैन ने श्रुति से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल किया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसे सवालों का जवाब देने में मजा नहीं आता लेकिन मैं पूरी तरह से सिंगल हूं और मिंगल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। केवल काम कर रही हूं और अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। इतना काफी है?"

आपको बता दें कभी श्रुति और शांतनु अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। शांतनु की क्रिएटिविटी ने श्रुति का ध्यान तब खींचा जब वह अपनी किताब पर काम कर रही थीं, जिसमें उनकी कविताएं थीं और शांतनु ने एक पेंटर के रूप में अपना भी योगदान दिया था। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और वे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे।

हालांकि, कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि वे अलग-अलग रह रहे हैं। ब्रेकअप के बावजूद श्रुति खुश हैं और अपने प्रोफेशन पर फोकस कर रही हैं। इस बीच, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति अगली बार अद्वी शेष स्टारर 'डकैत: ए लव स्टोरी' में दिखाई देंगी। इसके अलवाव वह तमिलनाडु पर आधारित एक अंग्रेजी फिल्म चेन्नई स्टोरी में भी दिखाई देंगी। एक्ट्रेस के पास प्रभास के साथ 'सालार: पार्ट 2' भी है।

More from Filmibeat

Read more about: shruti haasan santanu hazarika
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X