..................... Shruti Haasan के साथ भरी भीड़ में ऐसी हरकत कर रहा था बॉयफ्रेंड Shruti Haasan Boyfriend was seen feeding popcorn to Shruti Haasan in the crowd, video viral! - Hindi Filmibeat

Shruti Haasan के साथ भरी भीड़ में ऐसी हरकत कर रहा था बॉयफ्रेंड, किसी ने बनाया वीडियो और कर दिया..

shruti haasan

श्रुति हासन इस वक्त फिल्मों के साथ साथ अपने अफेयर को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं और इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रहीं हैं। श्रुति हासन इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रहीं हैं और कुछ ऐसा करती हुईं दिख रहीं है जो कि सामने आते ही वायरल हो गया है।

दरअसल काफी भीड़ भाड़ में उनका बॉयफ्रेंड अपने हाथों से श्रुति हासन को पॉपकॉर्न खिलाता हुआ नजर आ रहा है लेकिन शायद इस कपल को ये नहीं पता है कि कोई उनका वीडियो चुपके से शूट कर रहा है। जी हां, ये वीडियो सामने आते है धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''अब समझ आ गया इन्होने किसको पसन्द किया है।'' एक का कहना था, ''साथ में दोनों क्यूट लग रहे हैं।'' एक का कहना था, ''अरे वाह क्या बात है, असली प्यार।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन श्रुति ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

काफी समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन श्रुति को फिल्मों की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसा कहा जाता है कि कमल हासन बेटी होने के बावजूद श्रुति हासन ने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए अपने पिता कमल हासन के नाम का सहारा नहीं लिया। श्रुति ने अपने टैलेंट और मेहनत के बलबूते पर अपना मुकाम बनाया है।

अगर संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुति हासन की संपत्ति करीब 45 करोड़ रुपये बताई जाती है। बताया जाता है कि फिल्मों के लिए वह 8 करोड़ रुपये चार्ज लेती हैं जबकि विज्ञापन फिल्मों में काम करने के लिए श्रुति 5 लाख रुपये फीस लेती है। श्रुति की सालाना कमाई 6 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो वायरल हो रहा है..

Read more about: shruti haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X