श्रुति हासन को पापा कमल ने बोला सावधान रहने को
गौरतलब है कि श्रुति का पीछा करते-करते वह श्रुति के मुंबई के ब्रांदा स्थित घर तक पहुंच गया था और जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश करने लगा, श्रुति ने बिना घबराये उसक मुंह पर ही घर का दरवाजा बंद कर दिया, जिसकी वजह से अज्ञात व्यक्ति को मुंह की खानी पड़ी और उसे वहां से भागना पड़ा।
हालांकि अज्ञात व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा है कि श्रुति को दीवानों की तरह चाहता है वह अक्सर श्रुति को निहारने के लिए उसके सेट पर देखा जाता है। वैसे इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी श्रुति और उनके घरवालों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है जो कि एक गौर करने वाली बात है।
वैसे आपको बता दें कि कमल हासन इस समय गोवा फेस्टिवल में हैं। कमल और सारिका की बड़ी बेटी श्रुति हासन मुंबई में अकेले रहती हैं। कमल ने सारिका से शादी तब की ती जब श्रुति का जन्म होने वाला था। बाद में दोनों अलग-अलग रहने लगे।


Click it and Unblock the Notifications
