श्रुति हासन हैं ही इतनी हसीन.. कोई भी बेकाबू हो जाये..
श्रुति का पीछा करते-करते वह श्रुति के मुंबई के ब्रांदा स्थित घर तक पहुंच गया था और जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश करने लगा, श्रुति ने बिना घबराये उसक मुंह पर ही घर का दरवाजा बंद कर दिया, जिसकी वजह से अज्ञात व्यक्ति को मुंह की खानी पड़ी और उसे वहां से भागना पड़ा।
हालांकि अज्ञात व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा है कि श्रुति को दीवानों की तरह चाहता है वह अक्सर श्रुति को निहारने के लिए उसके सेट पर देखा जाता है। वैसे इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी श्रुति और उनके घरवालों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है जो कि एक गौर करने वाली बात है।
वैसे श्रुति के लिए उनके चाहने वालों ने काफी अच्छे ट्विट किये हैं किसी ने उनकी बहादुरी की प्रशंसा की है तो किसी ने ट्विटर पर लिखा है कि श्रुति इतनी हसीन हैं कि कोई भी उन्हें देखकर बेकाबू हो जाये ऐसे में अगर कोई अंजान उनका पीछा करते -करते उनके घर पहुंच गया तो इसमें उस अंजान व्यक्ति की कोई गलती नहीं है। सारा दोष श्रुति की खूबसूरती का है।


Click it and Unblock the Notifications
