श्रुति हासन के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश, कौन था ये शख्स!

Shruti Hassan attacked by unknown person at her apartment
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन के घर में कल रात को करीब साढ़े नौ बजे एक आदमी ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। श्रुति हासन ने मीडिया को बताया कि वो उस आदमी को नहीं जानती थीं और वो उनके घर के बाहर आकर चाहता था कि श्रुति उसे पहचानें। श्रुति के घर के चौकीदार ने बताया कि रात को अशोक नाम का आदमी आया और उसने कहा कि वो श्रुति मैडम का कुछ सामान लाया है। इसपर चौकीदार ने उसे अंदर भेज दिया। लेकिन अंदर जाकर जब उस आदमी ने श्रुति ने दरवाजा नहीं खोला। श्रुति के अनुसार वो आदमी चाहता था कि श्रुति उसे पहचानें लेकिन श्रुति उसे नहीं जानती थीं।

श्रुति हासन बांद्रा के मैरी निकेतन अपार्टमेंट में रहती हैं। कल रात को करीब साढ़े नौ बजे एक अशोक नाम का व्यक्ति श्रुति के अपार्टमेंट में आया और उसने कहा कि वो श्रुति का कुछ सामान लेकर आया है। चौकीदार ने उसे श्रुति के फ्लैट में भेज दिया। जब श्रुति का दरवाजा खटखटाया गया तो श्रुति ने पूछा कि आप कौन हैं। इसपर उस आदमी ने कहा कि श्रुति उसे जानती हैं। लेकिन असल में श्रुति उसे जानती ही नहीं थीं। फिर वो जबरदस्ती श्रुति के घर में घुसने की कोशिश भी कर रहा था। बाद में वो चला गया। उसके जाने के बाद श्रुति ने चौकीदार से कहा कि वो किसी को भी घर के अँदर ना भेजा करे।

श्रुति ने बाद में मीडिया द्वारा बार बार सवाल पूछे जाने पर और फोन किये जाने पर कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं और मीडिया वाले परेशान ना हों। कहा ये भी जा रहा है कि वो आदमी कई बार श्रुति के सेट्स पर भी देखा गया है। हो सकता है कि वो श्रुति का बहुत बड़ा फैन हो और श्रुति से मिलना चाहता हो। लेकिन इस तरह की हरकत वाकई किसी को भी परेशानी में डाल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X