श्रुति हासन पर हमला, आम लड़कियां कैसे हैं सुरक्षित!

श्रुति ने अभी तक इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की है। वो फिल्हाल काफी हैरान और स्तब्ध हैं। श्रुति की मैनेजर ने ये खबर कंफर्म करते हुए कहा है कि श्रुति अभी शॉक में ही हैं। वो काफी डर गयी हैं कल रात की इस घटना से। उन्होंने उस आदमी को घर में घुसने से तो रोक दिया लेकिन वो अभी भी काफी डरी हुई हैं। श्रुति अभी किसी से बात नहीं कर रही हैं। वो कुछ समय बाद मीडिया से बात करेंगी। श्रुति के फैन्स भी चाहते हैं कि वो जो भी आदमी था उसे जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए और सलाखों के पीछे कर दिया जाए।
श्रुति हासन के फैन्स का ये भी कहना है कि जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जिनके पास सेक्युरिटी होती है उनके घर में घुसने की कोई कोशिश कर सकता है तो भला आम लड़कियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। बताया जा रहा है कि वो आदमी कई बार श्रुति की शूटिंग के दौरान भी वहां पर देखा गया था। हो सकता है कि वो श्रुति का कोई फैन हो और वो श्रुति से मिलने आया हो। लेकिन इस तरह से जबरदस्ती करने की कोशिश करने वाले आदमी को सजा जरुर मिलनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications