बहन होगी तेरी में एक साथ दिखेंगे राजकुमार राव-श्रुति हासन!
फिल्म बहन होगी तेरी में राजकुमार राव और श्रुति हासन एक साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा होगी।
श्रुति हासन के फैन्स के लिए हम एक गुड न्यूज़ लेकर आए हैं। खबरों की मानें तो श्रुति आने वाली फिल्म 'बहन होगी तेरी' में राजकुमार राव के साथ दिखाई दे सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दोनों लीड रोल में दिखाई दे सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो फिल्म के केंद्र में लखनऊ होगा और राजकुमार इसके लिए एक सटीक चेहरा साबित हो सकते हैं। वहीं फीमेल लीड के लिए श्रुति हासन सूट करती हैं।
प्रोफेशन सिंगिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं श्रद्धा : अंकित तिवारी
और सबसे बड़ी बात कि इन दोनों ने एक साथ पहले कभी काम नहीं किया, इसलिए फिल्म के मेकर्स भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में राजकुमार एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे जो शादी करने के लिए उतावला है।
आपको बता दें कि फिल्म 'बहन होगी तेरी' को डायरेक्ट अजय के पन्नालाल करेंगे और फिल्म को प्रोडूयस अमूल विकास मोहन, टोनी डिसूजा और नितिन उपाध्याय करेंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग दिसंबर महीने से शुरू होगी और जनवरी महीने के अंत तक ख़त्म हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











