OMG- अक्षरा को मिले जय तो श्रुति को गब्बर
अक्षरा हासन और श्रुति हासन हैं तो दोनों बहनें लेकिन दोनों बहनों की किस्मत तो देखिये एक को बॉलीवुड के महानायक और शोले के जय अमिताभ बच्चन तो वहीं अक्षरा हासन को मिले जय के दुश्मन गब्बर। लेकिन बॉक्स ऑफिस किस्मत के बारे में बात करें तो यूं लग रहा है श्रुति इस साल बाजी मार ले जाएंगी।
अक्षरा हासन की पहली ही फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी और लोगों को उम्मीद थी कि शमिताभ फिल्म अक्षरा की किस्मत चमका देगी। हालांकि फिल्म में अक्षरा के अभिनय की लोगों ने तारीफ की लेकिन अक्षरा को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली।
हर इंडियन की तरह मैं भी गब्बर की फैन हूं- श्रुति हासन
अब गब्बर से लोगों को काफी उम्मीदें है। लोगों को लग रहा है कि गब्बर फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन करने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार का एक्शन दर्शकों को काफी भा रहा है और इसके अलावा फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मैसेज दिया गया है वो भी दर्शकों को काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है।
तो भईया अब श्रुति हासन के हिस्से तो आने वाली है साल 2015 की ब्लॉबस्टर फिल्म। इसे कहते हैं कलयुग जहां सही काम करने वालों का नाम नहीं होता और विलेन ले जाते हैं सारे अवॉर्ड्स।


Click it and Unblock the Notifications












