श्रुति हसन और सिद्धार्थ के रिश्ते का अंत

दोनों के बीच पिछले एक महीने से काफी झगड़े हो रहे थे। लेकिन इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि श्रुति ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। दोनों को लगा कि अगर वे साथ रहेंगे तो चीजें और भी ज्यादा बिगड़ सकती हैं इसी के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
श्रुति की करीबी लोगों का कहना है कि श्रुति इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। उनके रिश्ते का इस तरह से खत्म हो जाना सचमुच दुख की बात है क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। कमल हसन भी उनके रिश्ते से खुश थे।
उन्होंने यहां तक कि सिद्धार्थ को स्वीकार भी कर लिया था। श्रुति ने कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की और ना ही अब भी करना चाहती। इस समय वो तीन फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वे सूर्या के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











