..................... बरसते पानी में बेटी के साथ मस्ती कर रही थी हसीना, वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल! Shriya Sharan making fun, dancing and swinging with daughter on the rain, Video viral - Hindi Filmibeat

बरसते पानी में बेटी के साथ मस्ती कर रही थी हसीना, वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल!

shriya saran

अभिनेत्री श्रिया सरन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए छाई रहती हैं और उनकी तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल होती हैं। इस वक्त भी उनका एक पोस्ट चर्चा में हैं और वो अपनी बेटी के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं।

दरअसल श्रिया ने एक पोस्ट किया है और इसमें एक वीडियो नजर आ रहा है। मानसून का सीजन चल रहा है तो श्रिया सरन भी बारिश का आनंद ले रही हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दृश्यम एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है, कहीं वो उसको लेकर भाग रही हों, कहीं उछाल रहीं हैं तो कहीं वो गोल गोल घुमा रही हैं।

ये बेहद मजेदार वीडियो है और लोग इसपर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ श्रिया ने लिखा कि, 'सिर्फ इसलिए कि पिछले सप्ताह बारिश हो रही थी।'' लोग बाद में उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं और बेटी की भी तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि श्रिया अपने पति और क्यूट बेबी गर्ल के साथ बार्सिलोना में रहती हैं। श्रिया अक्सर अपने इस खूबसूरत घर की झलक भी फैंस को दिखाती रहती है। श्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

श्रिया सरन के करियर की बात करें तो, उन्होंने मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। एक्ट्रेस को आखिरी बार कब्जा में देखा गया था। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों जैसे आवारापन, मिशन इस्तांबुल और दृश्यम और दृश्यम 2 में भी काम किया है। फैंस को श्रिया की एक्टिंग हमेशा से पसंद आई है।

Read more about: shriya saran
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X