'सस्ते नशे के इफेक्ट्स..' रेड कारपेट पर हसीना करने लगी ऐसी हरकतें, भड़के लोग, किया ट्रोल!

रेड कारपेट पर आपने हसीनाओं को पोद देते और स्टाइल मारते हुए तो कई बार देखा होगा। लेकिन इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आपको हैरान कर देगा। एक्ट्रेस की हरकतें देखकर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।
कोई उनको नशे में है.. कह रहा है तो किसी का कहना है, क्लासलेस है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री श्रिया सरन की। उनका एक वीडियो सीधे स्टार आइकन अवॉर्ड्स के रेड कारपेट से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में श्रिया सरन जैसे ही मीडिया के सामने आती हैं वो अजीब अजीब हरकतें करने लगती हैं। कभी वो डांस करती हैं और कभी बैक पोज देती हैं। वीडियो काफी मजेदार है। उन्होने ब्लैक कलर की काफी बोल्ड ड्रेस पहनी हुई थी।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''क्या वो हाई है।'' एक ने लिखा, ''क्लासलेस महिला की हरकतेँ।'' एक ने लिखा, ''सस्ते नशों का असर है।'' एक ने लिखा, ''कोई बताएगा ये क्या था।'' एक ने लिखा, ''वह सस्ती दिखती थी, उत्तम दर्जे की महिलाएं सार्वजनिक रूप से ऐसा नहीं करतीं।'' एक यूजर ने लिखा, ''सस्ते नशे के साइड इफेक्ट.... बिल्कुल 3rd क्लास।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
करियर
श्रिया सरन के करियर की बात करें तो, उन्होंने मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। एक्ट्रेस को आखिरी बार कब्जा में देखा गया था। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों जैसे आवारापन, मिशन इस्तांबुल और दृश्यम और दृश्यम 2 में भी काम किया है। फैंस को श्रिया की एक्टिंग हमेशा से पसंद आई है। आपको बता दें कि श्रिया अपने पति और क्यूट बेबी गर्ल के साथ बार्सिलोना में रहती हैं। श्रिया अक्सर अपने इस खूबसूरत घर की झलक भी फैंस को दिखाती रहती है। श्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











