Good News: रसियन ब्वॉयफ्रेंड से शादी करेंगी ये सुपरस्टार एक्ट्रेस!

By Shweta

श्रिया सरन मार्च में अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी रचा सकती हैं।ऐसा लगता है बॉलीवुड में फिलहाल शादियों का मौसम चल रहा है।अनुष्का शर्मा के बाद अब एक्ट्रेस श्रिया सरन भी मार्च में अपने रसियन ब्वॉयफ्रेंड से शादी रचा सकती हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन अब अपने रिश्ते को वो अगले लेवल पर लेकर जाना चाहते हैं।

खबरों की मानें तो फिलहाल श्रिया अपने रूस में अपने ब्वॉयफ्रेंड के परिवारवालों के साथ समय बिता रही हैं।दोनों मार्च में राजस्थान में शादी कर सकते हैं। जाहिर है इस गुड न्यूज के बाद उनके फैन्स को भी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहेगा। श्रिया सरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं।

shriya-saran-to-get-married-to-long-time-boyfriend-in-march

उन्होंने बॉलीवुड में भी सिंघम, ज़िला गाजियाबाद, गली गली में चोर है जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।अजय देवगन के साथ सिंघम करने के बाद श्रिया सरन को अच्छी खासी पहचान मिली।उनकी एक्टिंग की भी अच्छी खासी तारीफ हुई थी।

हाल में भी एक इंटरव्यू में श्रिया सरन ने खुलासा किया था कि उनके ऊपर परिवार का दबाब है कि वो जल्द से जल्द शादी करें।श्रिया सरन उनकी आखिरी फिल्म पैसा वसूल थी जिसमें नानामुद्री बालाकृष्णा के साथ वो नजर आईं थीं। इसके पहले उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन गौतमपुत्र सतकर्णी में उनके रोल को काफी सराहा गया था।

उनकी कुछ फिल्में रिलीज के लिए भी तैयार हैं। नारंगसूरन में वो अरविंद स्वामी के साथ नजर आएंगी तो तड़का में नाना पाटेकर के साथ। सुधीर बाबू के साथ भी उन्होंने एक फिल्म साइन की है। इन दिनों बॉलीवुड में श्रिया सरन के अलावा सोनम कपूर की शादी की खबरें भी चर्चा में है।

कहा जा रहा है कि सोनम कपूर अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से इस साल जून में शादी कर सकती हैं।कपूर परिवार में भी शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और कहा जा रहा है कि उदयपुर में सोनम की काफी धूमधाम से शादी हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X