अभिनेत्री श्रेया सरन पर तेलंगाना समर्थकों का हमला

हालांकि श्रेया ने उनकी बात मान भी ली लेकिन इससे भी तेलंगाना समर्थकों का मन नहीं भरा उन्होंने तीसरी बार 'जय तेलंगाना' का नारा लगाने को कहा। इससे श्रेया डर गई और अपनी वैन में जा बैठी। श्रेया का कहना है कि तेलंगाना समर्थकों ने उनकी कार पर पथराव किया। पथराव वाले फोटो उन्होंने 'टि्वटर' पर भी लोड किये हैं। घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास पथराव की कोई खबर नहीं है।
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से तेलंगाना समर्थक उग्र रूप धारण किये हुए हैं। वो कभी इमारतों को तोड़-फोड़ देते हैं तो कभी नेताओं का पोस्टर जला देते हैं। लेकिन इस बार तो हद ही हो गयी उन्होंने एक फिल्मी सितारे को निशाना बना लिया। खैर देखते हैं पुलिस इस मामले में क्या करती है।


Click it and Unblock the Notifications











