ALERT: 'बाहुबली 2' में होगी नई एंट्री.. धमाकेदार Hint- अजय देवगन
[बॉलीवुड न्यूज] अजय देवगन के साथ फिल्म 'दृश्यम' में दिख चुकीं एक्ट्रेस श्रेया शरण को बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाहुबली 2' में एंट्री मिल गई है। जी हां, फिल्म में श्रेया भल्लाल देव की पत्नी के भूमिका में दिखाई देंगी। याद दिला दें, भल्लालदेव का किरदार फिल्म में राणा डुग्गुबाती ने निभाया है।
फिल्म में पहले से ही प्रभाष, राणा डुग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और रम्या कृष्णा मुख्य किरदारों में हैं। बाहुबली की तरह ये सभी बाहुबली 2 में भी अपने किरदारों में दिखेंगे। बस जुड़ जाएंगी श्रेया शरण..
MUST READ: 2017 में रिलीज होने वाली बड़ी लिस्ट
'बाहुबली 2' अब 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होने वाली है। यह गुड फ्राइडे का दिन है, लिहाजा उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर घमासान तूफान आने वाला है।
फिल्म का पहली टीजर इस साल दशहरे के मौके पर रिलीज किया जाए। बाहुबली भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है। तेलुगु ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषा में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यही कारण है कि इस बार फिल्म को चीन, जर्मनी सहित अन्य देशों में भी रिलीज किया जाएगा।
बहरहाल, यहां देंखे फिल्म बाहुबली के कुछ बेहतरीन सीन्स-


Click it and Unblock the Notifications













