'भांग खा ली है क्या..' बेटी के साथ ऐसी हरकत करने पर भड़के लोग, लगा डाली एक्ट्रेस की क्लास!

shriya saran

कहते हैं कि सितारे मीडिया अटेंशन पाने के लिए कुछ भी करते हैं और इस चक्कर में कई बार वो बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस वक्त अभिनेत्री श्रिया सरन के साथ हुआ है।

वउन्होने मीडिया को देखकर अपनी बेटी के साथ कुछ ऐसा किया है जो कि लोगों को हैरान करने वाला है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि श्रिया सरन अपनी बेटी के साथ हैं और उसको जोर जोर से घुमाती हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान वो किसी गार्डन या फिल हिल स्टेशन पर नहीं थीं बल्कि वो एयरपोर्ट पर थीँ। श्रिया ने इतने जोर जोर से बेटी को घुमाया था कि उसका चेहरा देखने लायक था। बस यही बात लोगों को पसंद नहीं आई है।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

श्रिया सरन को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्या वह पागल हो गई है - ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ भी।'' एक ने लिखा, ''ये काफी बेवकूफाना था।'' एक ने लिखा, ''किसी बच्चे के साथ ऐसा करना अच्छी बात नहीं है।'' एक ने लिखा, ''पागल पब्लिक में कितना टॉर्चर कर रही हो छोटी सी बच्ची के साथ।'' एक ने लिखा, ''बच्ची डर रही है मैडम।'' एक ने लिखा, ''भांग खा लिया है इसने।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि श्रिया की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

श्रिया की फैमिली और करियर

आपको बता दें कि श्रिया अपने पति और क्यूट बेबी गर्ल के साथ बार्सिलोना में रहती हैं। श्रिया अक्सर अपने इस खूबसूरत घर की झलक भी फैंस को दिखाती रहती है। श्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रिया सरन के करियर की बात करें तो, उन्होंने मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। एक्ट्रेस को आखिरी बार कब्जा में देखा गया था। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों जैसे आवारापन, मिशन इस्तांबुल और दृश्यम और दृश्यम 2 में भी काम किया है। फैंस को श्रिया की एक्टिंग हमेशा से पसंद आई है।

More from Filmibeat

Read more about: shriya saran
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X