श्रेया सरन ने दिया फैन्स को सरप्राइज, रूसी ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी
Recommended Video

ऐसा लगता है बॉलीवुड में फिलहाल शादियों का मौसम चल रहा है।अनुष्का शर्मा, सुरवीन चावला और इशिता दत्ता के बाद अब एक्ट्रेस श्रिया सरन ने भी अपने रसियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्रई कोसचीव के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर लेकर जा चुके हैं।
श्रेया सरन ने 12 मार्च को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई में ही शादी कीं और उनकी शादी उनके खास दोस्त मनोज बाजपेई और उनकी पत्नी शामिल हुए। श्रेया और आंद्रई की यह शादी पूरे हिंदू रीति-रिवाज से हुई है और यहां श्रेया अपनी शादी में गुलाबी जोड़े में नजर आईं। ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने भी इस खबर की एक ट्वीट कर पुष्टि की है।

उन्होंने बॉलीवुड में भी सिंघम, ज़िला गाजियाबाद, गली गली में चोर है जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।अजय देवगन के साथ सिंघम करने के बाद श्रिया सरन को अच्छी खासी पहचान मिली।उनकी एक्टिंग की भी अच्छी खासी तारीफ हुई थी।
हाल में भी एक इंटरव्यू में श्रिया सरन ने खुलासा किया था कि उनके ऊपर परिवार का दबाब है कि वो जल्द से जल्द शादी करें।पहले ऐसी भी खबरें आ रही थी कि श्रेया सरन उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकती हैं लेकिन उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर से निजी समारोह में शादी रचाई।
हमारी तरफ से भी श्रेया सरन को शादी की ढेरों शुभकामनाएं 


Click it and Unblock the Notifications











