श्रिया पिलगांवकर ने फिल्म "भंगड़ा पा ले" के लिए सीखा ढोल बजाना
श्रिया पिलगांवकर को उनके द्वारा निभाए जाने वाले हर किरदार के लिए जाना जाता है। श्रिया डांस ड्रामा फिल्म "भंगड़ा पा ले" में सनी कौशल के अपोज़िट नज़र आएँगी। अपने किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए श्रिया ने काफी मेहनत की है। अतीत और वर्तमान मय में आये बदलाव और रोमांस से भरपूर फ़िल्म "भांगड़ा पा ले" में पंजाब से भांगड़ा के पारंपरिक फॉर्म और दुनिया भर के पश्चिमी डांस फॉर्म के बीच तालमेल देखने मिलेगा। फिल्म की इस कहानी में श्रिया का किरदार अतीत से जुड़ा हुआ है।
वे अपने चरित्र के साथ पूरा न्याय करना चाहती थी और यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वे इस फिल्म में सहजता से ढोल बजाए। इसी वजह से उन्होंने ढोल बजाना सीख लिया है चुकी उनका किरदार पंजाब की हृदयभूमि की एक उत्साही युवा लड़की है जिसे संगीत से प्यार है।

श्रिया का मानना है की "मैं बहुत खुश हूँ की मुझे ऐसा मौका मिला जहा मैं खुद को चुनौती दे सकू , और कुछ नया हुनर सिख सकूँ | मैं इस फिल्म में सन १९४० की पंजाबी लड़की निम्मो का किरदार निभा रही हु जिसे संगीत से बहुत प्यार है इस फिल्म में एक गाना है जिसमे मैं ढोल बजाते हुए नज़र आउंगी।
मैं सुनिश्चित करना चाहती थी कि मैं इस फिल्म में सहजता से ढोल बजाऊ, आमतौर पे मैं ढोल के इर्दगिर्द नाचा करती थी पर इस बार मैंने ढोल बजाना सीखा है, और यह प्रक्रिया बहुत ही मज़ेदार रहा। आरएसवीपी द्वारा निर्मित "भांगड़ा पा ले" स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 15 नवंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications