हार्ट अटैक के बाद 'क्लीनिकली डेड' हो चुके थे श्रेयस तलपड़े, ऐसे बची जान, 18 दिन बाद किया खुलासा

shreyas talpade

श्रेयस तलपड़े इस वक्त चर्चा का हिस्सा है। कई शानदार फिल्मों में श्रेयस ने ऐसी भूमिकाएं निभायीं हैं जो कि लोगों को आज भी याद हैं। इस वक्त वो वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में हैं जिसकी हाल ही में खत्म हुई है।

लेकिन इस बीच एक खबर सामने आ रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि श्रेयस तलपड़े को शूटिंग के खत्म होने के बाद दिल का दौरा पड़ा था। ये मामला 14 दिसंबर 2023 का बताया जा रहा है।

ये कोई छोटा मोटा दिल का दौरा नहीं था बल्कि ये कहा जा रहा है कि ये उनकी दूसरी लाइफ है। अभिनेता इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है। उन्होने बताया कि क्लीनिकली तौर पर वो मर चुके थे, उनको सीपीआर देकर वापस से जिंदा किया गया।

कब आया अटैक?

श्रेयस तलपड़े ने बताया कि वो 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से घर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक उनको लगा कि वो सांस नहीं ले पा रहे हैं। इसके साथ साथ उनको बाएं हाथ में दर्द भी हो रहा था। श्रेयस को कुछ समझ नहीं आया और उनको लगा कि ये सिर्फ मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो रहा है। लेकिन जैसे ही वो अपनी कार में बैठे तो तबियत काफी बिगड़ग गई।

पत्नी ले गई अस्पताल

श्रेयस तलपड़े ने आगे बताया कि उनकी पत्नी दीप्ति मेरे पहुंचते ही अस्पताल लेकर भागी। इस दौरान अभिनेता को लग रहा था कि सबकुछ सुन्न हो चुका है। एक्टर ने कहा, मुझे ऐसा महसूस हुआ कि कुछ लोग हमारे बचाव में आए और मुझे अंदर ले गए।

डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, बिजली का झटका दिया, इस तरह उन्होंने फिर से जिंदा किया। एक्टर का ये खुलासा काफी चौकाने वाला है। क्योंकि इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।

एक्टर ने आगे बताया, "यह एक बड़ा कार्डियक अरेस्ट था, मैं क्लीनिकल रूप से मर ही गया था। तुरंत अगर इलाज ना मिलता तो मैं मर जाता।'' एक्टर ने अपनी पत्नी समेत उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होने समय पर मदद की।

Read more about: shreyas talpade
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X