गोलमाल 5: 2020 में शुरू होगी शूटिंग, 2021 की दीवाली पर फिर होगा धमाका?

सिंबा के गाने आंख मारे में रोहित शेट्टी की गोलमाल टीम ने एक गेस्ट अपीयरेंस किया था और हिंट दिया था कि गोलमाल 5 अब लाइन में है। लेकिन इसके बाद फिल्म पर कोई बात नहीं हुई। अब सिने ब्लिट्ज़ को एक इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े ने बताया है कि रोहित शेट्टी गोलमाल 5 की कहानी पर काम कर रहे हैं। ये कहानी क्या है, ये फिलहाल किसी को नहीं पता है।

श्रेयस ने बताया कि जैसे ही रोहित कहानी खत्म कर लेंगे वो हम लोगों को शूटिंग की डेट्स फाईनल कर देंगे। श्रेयस ने साफ किया कि 2020 में ही वो लोग गोलमाल 5 की शूटिंग कर सकते हैं। श्रेयस ने ये भी बताया कि फिल्म की टीम एक साथ शूट करने में काफी मज़े करती है और इस बार भी ऐसा ही होगा।

shreyas-talpade-talks-about-golmaal-5-expects-rohit-shetty-to-shoot-in-2020

गौरतलब है कि गोलमाल अगेन, रोहित शेट्टी की हर फिल्म की तरह काफी सफल थी। इस फिल्म को शुरू करने से पहले खबरें थीं कि गोलमाल 4 या सिंघम 3, रोहित को जिसकी कहानी पहले मिल गई वही फिल्म बनेगी। गोलमाल 4, गोलमाल अगेन के नाम से रिलीज़ हो गई।

इसके बाद रोहित शेट्टी ने सिंघम का क्रॉसओवर भी बना दिया और सिंबा ब्लॉकबस्टर भी हो गई। अब रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशम की शूटिंग कर रहे हैं। खबर है कि इसके बाद सिंघम 3 या गोलमाल 5, जिसकी कहानी पहले पूरी हुई, रोहित वो फिल्म शुरू कर देंगे।

देखिए हिंदी की सफल सीरीज़ फिल्में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X