पहले वैक्सीन को बताई थी हार्ट अटैक की वजह, अब पीएम मोदी के चुनाव जीतने को लेकर क्या बोल गए अभिनेता?

लोकसभा चुनाव 2024 जारी हैं और दौरान हर तरफ बस इसी को लेकर चर्चा हो रहा है कि इस बार प्रधानमंत्री कौन बनेगा। इस बीच बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान कर देगा।
अभिनेता ने चुनाव के नतीजे आने से पहले ही अनुमान लगाया है कि इस बार किसकी सरकार बन रही है। हाल ही में गोलमाल एक्टर की तरफ से पीएम मोदी काफी जमकर तारीफ की गई है। उनका कहना है कि, पीएम मोदी देश के लिए बहुत सोचते हैं और वे इस बार फिर से चुनाव जीतेंगें।
उनके इस दावे को लेकर लोग बातें कर रहे हैं। अभिनेता ने ये भी कहा है कि पीएम पर इस देश की जनता काफी यकीन रखती है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि श्रेयस की इस बात में कितनी सच्चाई निकलती है।
क्या बोले अभिनेता
इस दौरान श्रेयस लोकमल फिल्मी से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, 'इस वक्त जो राजनीति हो रही है इस हालात में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करता हूं। कारण ये है कि उनके कार्यकाल के बीते 10 साल से वो देश सेवा में व्यस्त हैं। वे पहले देश के बारे में सोचते हैं. इसलिए जनता का उन पर भरोसा है।' अभिनेता यहीं नहीं रुके, उन्होने कहा, 'इस तरह से हालात हैं उन्हें देखते हुए लगता है कि नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे।'' जैसे ही श्रेयस का ये बयान आय वो आग की तरह से वायरल हो रहा है।
वैक्सीन को लेकर कही थी बड़ी बात
कुछ समय पहले बीजीपी सरकार में लगी वैक्सीन और हार्ट अटैक को लेकर श्रेयस तलपड़े ने कुछ कहा था जिससे बवाल हो गया था। बता दें कि अभिनेता को हार्ट अटैक आया था इसका कारण उन्होने कोविशील्ड वैक्सीन को बताया था। वो बोले थे कि, 'मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के बाद ही मुझे कुछ थकावट महसूस होने लगी थी।'' हालांकि अब वो पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











