श्रेयस ने जाना महिलाओं का दर्द
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपडे निर्देशक परितोष पेंटर की पहली फिल्म 'पेइंग गेस्ट्स' में एक महिला के किरदार में पर्दे पर नजर आएंगे। श्रेयस ने कहा कि महिला का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपने शरीर के बाल साफ कराने पड़े, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा, "ऐसा करना सचमुच काफी कठिन होता है और दर्द भी काफी सहना पड़ता है। मैं अब निकट भविष्य में ऐसे किरदार नहीं निभाऊंगा।" फिल्म 'पेइंग गेस्ट्स' का निर्माण सुभाष घई कर रहे हैं।
फिल्म में श्रेयस के अलावा अभिनेत्री सेलिना जेटली, नेहा धूपिया, रिया सेन सियाली भगत और अभिनेता आशीष चौधरी और वत्सल सेठ नजर आएंगे। महिला के किरदार में श्रेयस इससे पूर्व फिल्म 'गोलमाल रिटर्न्स' में नजर आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
परितोष पेंटर पेइंग गेस्ट्स फिल्म बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपडे bollywood paritosh painter paying guests shreyas talpade woman role


Click it and Unblock the Notifications