..................... Shreyas Talpade out from Salman Khan's 'Kabhi Eid Kabhi Diwali'? Aayush Sharma's entry! सलमान खान की 'कभी ईद कभी दिवाली' से OUT हुए अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े? - Hindi Filmibeat

सलमान खान की 'कभी ईद कभी दिवाली' से OUT हुए अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े? बहनोई आयुष शर्मा की एंट्री!

बॉलीवुड कोविड 19 के बाद फिर से ठीक हो रहा है और लगातार किसी ना किसी तरह की फिल्में चर्चा में हैं। इस वक्त सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उन्होने घोषणा की थी कि वह कभी ईद कभी दिवाली का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जो फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म की शूटिंग जो COVID-19 महामारी के कारण देरी से हुई थी,

अब अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगी और यह भी बताया गया है कि दक्षिण के सुपरस्टार वेंकटेश भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

salman khan, kabhi eid kabhi diwali, सलमान खान, कभी ईद कभी दिवाली

एक हालिया रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी, जो जाहिर तौर पर फिल्म का हिस्सा थे, जो अब बाहर हो चुके हैं। जी हां, खबर है कि सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और ज़हीर इकबाल इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं।

 फिल्म का हिस्सा नहीं थे

फिल्म का हिस्सा नहीं थे

एक रिपोर्ट की मानें तो न तो अरशद और न ही श्रेयस कभी भी फिल्म का हिस्सा नहीं थे। "आयुष और जहीर हमेशा से फिल्म का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने किसी को रिप्लेस नहीं किया है।

इन सितारों को किया था लॉन्च

इन सितारों को किया था लॉन्च

नोटबुक (2019) के साथ जहीर और लवरात्रि (2018) के साथ बहनोई आयुष को लॉन्च करने वाले सुपरस्टार ने फिल्म की घोषणा के समय उनके नाम की सिफारिश की थी और प्रोडक्शन हाउस इसके लिए सहमत हो गया था।"

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं

सलमान खान लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और किसी ना किसी तरह का पोस्ट सामने आता रहता है। आखिरी बार वो आयुष शर्मा के साथ ही फिल्म अंतिम का हिस्सा बने थे और उनको काफी पसंद किया गया था।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

हालांकि ये आयुष शर्मा की फिल्म थी लेकिन सलमान खान काफी दमदार रोल के साथ नजर आए थे। उन्होने आयुष शर्मा को काफी सपोर्ट किया है। वर्कफ्रंट पर वो टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी इस फिल्म से कुछ अपडेट सामने आने वाले हैँ।

कैटरीना नजर आने वाली हैं

कैटरीना नजर आने वाली हैं

इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से जोया यानि कैटरीना नजर आने वाली हैं। लेकिन इस बार विलेन भी एक स्टार होने वाला है, खबरें हैं कि इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X