ना मैं नशा करता हूं और ना ही मुझे बीपी-शुगर है... श्रेयस तलपड़े ने बताई हार्ट अटैक की वजह

Shreyas Talpade

Shreyas Talpade have a heart attack after taking the Covid vaccine ? : बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले दिनों एक फिल्म की शूटिंग के समय उन्हें हार्ट अटैक आया था। एक्टर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक से बेचैनी होनी शुरू हो गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। फिलहाल तो एक्टर अब ठीक हैं, लेकिन अब श्रेयस तलपड़े ने हार्ट अटैक को लेकर एक बड़ा दावा किया है। एक्टर कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि इसका ताल्लुक कोरोना वैक्सीन से हो सकता है।

मेरा कोलेस्ट्रॉल हाई था, लेकिन डॉक्टर ने...
गोलमाल एक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर कहते हैं कि इस बात को तो नकारा नहीं जा सकता की कोरोना वैक्सीन से उनके हार्ट अटैक का कोई ताल्लुक नहीं है। मैं महीने में एक या दो बार ड्रिंक करता हूं। तंबाकू या कोई और नशा नहीं करता हूं, लेकिन हां मेरा कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई था, फिर भी डॉक्टर ने आज के समय में मुझे नॉर्मल बताया है।

मुझे कोई बीमारी नहीं थी फिर हार्ट अटैक क्यों ?
मुझे ना ही बीपी है और ना ही शुगर यहां तक की कोई और बीमारी भी नहीं है। तो हार्ट अटैक की वजह क्या होगी ? हार्ट अटैक आने के पीछे कोई ना कोई वजह जरूर रही होगी। इस बात को तो मैं नकार नहीं सकता। एक्टर आगे वैक्सीन की बात करते हुए कहते हैं कि हार्ट अटैक के पीछे का कारण वैक्सीन हो सकती है। इस सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एक्टर ने वैक्सीन की रिसर्च करने की इच्छा जताई है।

वैक्सीन पर उठाए सवाल
एक्टर आगे कहते हैं कि हमें नहीं मालूम कि वैक्सीन के नाम पर हमारे शरीर में क्या डाला जा रहा है। हमने तो बस कंपनी पर भरोसा किया और वैक्सीन लगवा ली, लेकिन इसका कोई ठोस सबूत ही नहीं है कि उन्होंने हमारे शरीर में क्या डाला। फिलहाल तो यह सब कहना बेकार है। इसलिए मैं ये जानना चाहता हूं कि इस वैक्सीन ने मेरी बॉडी पर क्या असर डाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X