..................... Shreyas Talpade comment on Rohit Shetty- Ajay Devgn's Golmaal 5 will leave fans excited! | 'एक टीम के तौर पर हम जल्द से जल्द गोलमाल 5 करना चाहते हैं, लेकिन आखिरी फैसला तो रोहित शेट्टी का है'- श्रेयास तलपडे - Hindi Filmibeat

'एक टीम के तौर पर हम जल्द से जल्द गोलमाल 5 करना चाहते हैं, लेकिन आखिरी फैसला तो रोहित शेट्टी का है'

रोहित शेट्टी की बहुचर्चित फ्रैंचाइजी 'गोलमाल' को लेकर फैंस के बीच हमेशा उत्साह देखा गया है। इस बारे में रोहित शेट्टी से लेकर अजय देवगन और बाकी कलाकारों से लगातार सवाल किये जाते हैं। उत्साह हो भी क्यों ना.. आखिर इस फ्रैंचाइजी की अब तक चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रही हैं।

अभी तक गोलमाल 5 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है। लेकिन समय समय पर फिल्म के कलाकारों ने इस पर बात की है। गोलमाल फ्रैंचाइजी में एक अहम किरदार निभा रहे अभिनेता श्रेयास तलपडे ने भी हाल ही में अपने मराठी शो के इंटरव्यू के दौरान गोलमाल 5 पर बातें कीं।

 Shreyas Talpade comment on Rohit Shettys Golmaal 5

गोलमाल 5 के बारे में सवाल पूछे जाने पर श्रेयास ने कहा, "हमारे कप्तान रोहित शेट्टी इस सवाल का जवाब देने के लिए सही व्यक्ति होंगे। वास्तव में, जब भी हम मिलते हैं, 'गोलमाल' के बारे में बात करते हैं और हम सभी को लगता है कि शायद ऐसे (कोविड) समय में, लोग अपने दिमाग को तनाव से दूर रखने के लिए 'गोलमाल' जैसी फिल्म देखना पसंद करेंगे। फिल्म की पूरी टीम 'गोलमाल 5' पर जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहती है, लेकिन अंतिम फैसला रोहित सर को करना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X