सिर्फ कॉमेडी फिल्में ही नहीं: श्रेयस
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े फिल्मों में सिर्फ कॉमेडी ही नहीं करना चाहते बल्कि गंभीर भूमिकाएं भी करना चाहते हैं। श्रेयस का कहना है कि वह केवल हास्य प्रधान फिल्मों पर ही ध्यान नहीं दे रहें बल्कि अन्य विषयों पर आधारित फिल्मों में भी अभिनय करते आए हैं।
श्रेयस ने कहा, "हास्य प्रधान फिल्मों में अभिनय करना आसान काम नहीं है। मेरे पास अभी चार हास्य प्रधान फिल्में हैं। मुझे इन फिल्मों की पटकथा पसंद है।"
श्रेयस 'अपना सपना मनी मनी', 'ओम शांति ओम', 'गोलमाल रिटनर्स' और 'पेइंग गेस्ट' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वैसे उन्होंने बॉलीवुड में कदम एक गंभीर फिल्म 'इकबाल' के जरिए रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
कॉमेडी गंभीर भूमिकाएं फिल्म बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े bollywood comedies dhreyas talpade hindi films


Click it and Unblock the Notifications