श्रेयस और सेलिना का गोलमाल
श्रेयस तलपडे और सेलिना जेटली गोलमाल के सीक्वल में साथ दिखाई देने वाले हैं. इसी खुशी से सेलिना इन दिनों फूली नही समां रही हैं. वैसे ये सेलिना की पहली कॉमेडी फ़िल्म नहीं होगी बल्कि वे इस से पहले नो एंट्री में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं.
श्रेयस भी 'ॐ सती ॐ' के बाद एक बार फ़िर चर्चा में हैं. फ़िल्म में श्रेयस के काम की काफी सराहना हो रही है. गोलमाल के सेक्वल को लेकर श्रेयस का कहना है की उन्हें कॉमेडी फ़िल्म करना अच्छा लगता है और इस से सेट का माहौल भी हमेशा खुशनुमा बना रहता है. फिल्मी सूत्रों के मुताबिक यह फ़िल्म जनवरी माह में रिलीज़ होगी.


Click it and Unblock the Notifications