Shreyas Talpade और Alok Nath के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज, हाई रिटर्न का लालच देकर...

Shreyas Talpade Alok Nath

Shreyas Talpade Alok Nath Booked in Cheating Case: हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के साथ कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

श्रेयस और आलोक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ

22 जनवरी को दर्ज की गई FIR में बताया गया है कि श्रेयस और आलोक उन 13 आरोपियों में शामिल हैं, जिन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (2), 318 (2) और 318 (4) के तहत विश्वासघात, धोखाधड़ी और धोखे से प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कर रही जांच

टाइम्स नाउ के अनुसार, मुरथल में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (एसीपी) अजीत सिंह ने पुष्टि की है कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में श्रेयस और आलोक दोनों का नाम लिया है। अजीत ने साफ किया, "शिकायत उस सोसायटी के खिलाफ है, जिस पर लोगों को इनवेस्ट का लालच देकर उनके पैसे ठगने का आरोप है। हमें इस बात की जांच करनी होगी कि श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ का इसमें क्या रोल है।"

हाई रिटर्न का वादा किया

सोनीपत के रहने वाले विपुल अंतिल की दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने अपनी एफडी और आरडी प्लान के जरिए हाई रिटर्न का वादा किया था। लेकिन कथित तौर पर इसने मल्टी लेवल मार्केटिंग अप्रोच अपनाया, जिसमें एजेंटों को ज्यादा नए इनवेस्टर जोड़ने के लिए स्पेशल इन्सेटिव की पेशकश की गई।

2016 से एक्टिव है ये सोसायटी

इस सोसायटी को मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी एक्ट 2002 के तहत रजिस्टर किया गया है। यह 16 सितंबर, 2016 से हरियाणा के साथ कई राज्यों में एक्टिव है। भले ही सोसायटी लीगल नजर आती है, लेकिन इसकी कुछ प्रैक्टिस ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। मामले में तलपड़े और नाथ की भागीदारी को लेकर जांच चल रही है।

श्रेयस और आलोक का वर्कफ्रंट

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रेयस तलपड़े हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आए थे। भारत में 1975-77 के आपातकाल के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में तलपड़े ने अहम रोल निभाए थे। दूसरी ओर, आलोक नाथ ने 1982 में अपनी पहली फिल्म के बाद से 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

More from Filmibeat

Read more about: shreyas talpade alok nath
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X