नशीली-कटीली चित्रांगदा का आयटम नंबर
बॉलीवुड में अब आयटम डांस कर चुकी बालाओं की भरमार हो चुकी हैं। फिल्म में आयटम नंबर का चस्का बॉलीवुड की हिरोईनों को इस कदर लग चुका है कि वो खुशी से डांस नंबर परफॉर्म करने को तैयार हो जाती हैं। इस लीस्ट में ये साली जिंदगी की एक्ट्रेस चित्रांगदा का नाम भी जुड़ गया है। ये श्रेयस तलपड़े के साथ एक आयटम नंबर कर रही हैं।
जी हां अब ये एक्ट्रेस शीला, मुन्नी औज जलेबी बाई को मराठी मुलगी बन फिल्म जोकर के लिए आयटम डांस करने जा रही हैं। इस गाने में उनके साथ एक्टर श्रेयस तलपड़े भी साथ दे रहे हैं। श्रेयस ने अपने ट्विटर पर ट्वीट किया है फिल्म जोकर के लिए शूटिंग करनी है, चित्रांगदा इस सांग के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।
खबर है कि इस आयटम नंबर में चित्रांगदा मराठी साड़ी में अपनी अदाओं के जलवे बिखेरेंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। शिरीष कुंदर इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












