एक्ट्रेस के भाई हैं ब्रिटेन में चुनाव जीतने वाले कनिष्क नारायण, रणबीर के साथ दो फिल्मों में काम कर चुकी हसीना

Kanishk Narayan Sister: लेबर पार्टी के उम्मीदवार कनिष्क नारायण ने हाल ही में Alun Cairns को हराकर वेल्स से जीत हासिल की ओर काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गए। दरअसल वह अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से वेल्स के पहले सांसद बने हैं। उनका जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ और पालन पोषण कार्डिफ में हुआ था।
हालांकि इस वक्त कनिष्क नारायण बेरी में रहते हैं और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से उनकी पढ़ाई पूरी हुई है। यहां से उन्होंने फिलॉसफी,पॉलिटिक्स ओर इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और फिर कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में चले गए। जहां पर उन्होंने बिजनेस में मास्टर की डिग्री भी हासिल कर ली थी।
बहुत कम लोग जानते हैं कि कनिष्क नारायण राजनीति में आने से पहले गवर्नर एडवरटाइजिंग मंत्रालय में काम करते थे और यहां पर रहते हुए पब्लिक पॉलिसी के ऊपर भी काम किया करते थे। उन्होंने यूरोप और अमेरिका में रहकर भी काफी नौकरियां की है। कोरोना के समय लॉकडाउन लगने पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक कैंपेन शुरू किया और उन्होंने ब्रिटिश सरकार की भी मदद की।
यहां तक कि कनिष्क नारायण ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। यहां तक कि वह सिविल सेवा में भी रह चुके हैं। शायद ही आप जानते होंगे कि वह श्रेया नारायण के भाई हैं। दरअसल श्रेया नारायण वही है जिन्होंने बर्फी और रॉकस्टार जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
अब हाल ही में श्रेया नारायण ने अपने छोटे भाई कनिष्क नारायण को बधाई देते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि "आज हमारे परिवार के लिए सबसे बड़ा दिन है और 20 साल के त्याग का फल आज हमें मिला है। हमारे दादा दादी आज जहां भी होंगे अपने पोते कनिष्क को अपने सपने पूरे करते देखकर खुश होंगे। वह यूके में सबसे कम उम्र के सांसद बने।"


Click it and Unblock the Notifications



