श्रेया घोषाल के कंसर्ट के बीच भगदड़, जानिए कितने जान-माल को हुआ नुकसान

Shreya Ghoshal Concert

Shreya Ghoshal Concert: ओडिशा में होने वाले एक म्यूजिक कार्यक्रम को लेकर बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कटक स्थित बाली जात्रा मैदान में गुरुवार शाम अफरा-तफरी मच गई, जिसकी वजह से एक व्यक्ति घायल हो गया।

जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भारी भीड़ अचानक मंच की ओर बढ़ने लगी, जिससे माहौल बिगड़ गया। कुछ समय के लिए कार्यक्रम रोकना पड़ा, लेकिन पुलिस द्वारा स्थिति संभालने के बाद शो दोबारा शुरू कराया गया।

बताया गया कि धक्का-मुक्की के दौरान एक शख्स बेहोश हो गया, जिसे तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बाली जात्रा समारोह के आख़िरी दिन श्रेया घोषाल को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।

अगर श्रेया घोषाल की बात करें तो उन्होंने सिर्फ छह साल की उम्र में शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। बाद में वर्ष 2002 में उन्होंने फिल्म 'देवदास' से बॉलीवुड में कदम रखा। 'बैरी पिया' और 'डोला रे डोला' जैसे गानों के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

इसके अलावा उन्हें 'ये इश्क हाए', 'जीव रंगला', Maayava Thooyava और Pherari Mon जैसे गीतों के लिए भी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। श्रेया ने 'दीवानी मस्तानी', 'घूमर', 'पियू बोले', 'सुन रहा है', 'चिकनी चमेली', 'मनवा लागे' और 'घर मोरे परदेसिया' सहित कई लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज़ दी है। वह बॉलीवुड की प्रमुख गायिकाओं में शुमार हैं और अब तक 300 से अधिक गानों को गा चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shreya ghoshal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X