संगीतकार श्रवण की मौत पर बेटे का दर्द- कुंभ मेले से लौटने के बाद हुई हालत खराब, निकले कोरोना पॉजिटिव
बॅालीवुड के लोकप्रिय संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी में से संगीतकार श्रवण राथौड़ ने गुरुवार, 22 अप्रैल को आखिरी सांसे लीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। श्रवण को पहले से सेहत से जुड़ी समस्या थी, कोरोना वायरस संक्रमण के बाद उनकी हालत और भी अधिक गंभीर हो गई थी।
जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रवण के परिवार पर भी कोरोना का कहर अभी भी छाया हुआ है। कोरोना के बीच श्रवण की हालात इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें हार्ट अटैक और मल्टिपल ऑर्गन फेल्योर हो गया था।

जिसके वजह से उनका निधन हो गया। श्रवण राठौड़ के बेटे संजीव ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि कुंभ मेले से लौट कर आने के बाद उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी। एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे पापा हरिद्वार कुंभ मेले में दर्शन करने गए थे।


Click it and Unblock the Notifications