दिल्ली में टुकड़े-टुकड़े होने वाली श्रद्धा वाकर के पिता का निधन, बेटी के अंतिम संस्कार का कर रहे थे इंतजार...

Shraddha walker father passes away: श्रद्धा वाकर के पिता का रविवार को निधन हो गया है। श्रद्धा के पिता विकास वाकर मुंबई के वसई में रहते थे। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। बता दें कि 18 मई साल 2022 में विकास वाकर की बेटी श्रद्धा वाकर की दिल्ली के महरौली इलाके में हत्या हो गई थी। 28 वर्षीय श्रद्धा वाकर अपने बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला के साथ रहा करती थीं, लेकिन आफताब ने उनके टुकड़े-टुकड़े करके हत्या कर दी थी।
बेटी की हत्या की खबर सुन विकास वाकर और उनका पूरा परिवार सदमे में चला गया। विकास वाकर की अंतिम इच्छा थी कि वह अपनी बेटी के बचे हुए टुकड़ों का अंतिम संस्कार कर पाएं, लेकिन टुकड़ों का इंतजार करते-करते काफी समय बीत गया और उनकी यह अंतिम इच्छा भी पूरी नहीं हो सकी। आपको बता दें कि श्रद्धा के बचे हुए अवशेष ही हत्यकांड के सबूत हैं इसीलिए पुलिस ने उन अवशेषों को श्रद्धा के माता पिता को नहीं सौंपा।
आपको बता दें कि पुलिस ने श्रद्धा के हथियारे को 12 नवंबर 2022 में टुकड़ों को ठिकाने लगाते हुए पकड़ा था। वह धीरे-धीरे करके हत्या के सारे सबूत मिटा रहा था और बचे हुए टुकड़े जंगलों में फेंक रहा था। इसके बाद पुलिस ने शव के कुछ टुकड़े जुटाए जिसके बाद यह साबित हो गया कि यह श्रद्धा के टुकड़े हैं। बता दें कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की आफताब ने श्रद्धा का चेहरा तक जला दिया था। बेटी की हत्या की खबर ने परिवार वालों को तोड़ दिया था। श्रद्धा के पिता ने आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की थी। दिल्ली पुलिस ने आफताब के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी। कोर्ट में फिलहाल ट्रायल चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











