पापा ने मेरी तारीफ बिल्कुल अंत में की: श्रृद्धा

श्रृद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आशिकी 2 आजकल काफी चर्चा में है। आशिकी 2 फिल्म 1990 में रिलीज हुई म्यूसिकल हिट फिल्म आशिकी का रीमेक है। आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। श्रृद्धा कपूर ने हाल ही में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जब उनके पापा यानी शक्ति कपूर ने उनकी फिल्म के प्रोमो देखे तो उन्होंने सबसे पहले फिल्म के गानों की तारीफ की। फिर फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी की फिर आदित्य की और फिर जाकर अंत में उन्होंने कहा कि श्रृद्धा की तारीफ की। श्रृद्धा कपूर ने ये भी कहा कि वो और आदित्य रॉय कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं।

श्रृद्धा कपूर ने फिल्म आशिकी 2 के बारे में बताते हुए कहा कि आशिकी 2 में काम करने को लेकर वो काफी उत्साहित थीं। उन्हें हमेशा से ही रोमांटिक फिल्में करने का शौक था और वो किसी रोमांटिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं। श्रृद्धा कपूर ने कहा कि आशिकी 2 फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने आदित्य के साथ काफी वक्त साथ में बिताया और आदित्य और वो सेट के बाहर भी अच्छे दोस्त की तरह हैं। श्रृद्धा से जब पूछा गया कि उनकी फिल्म आशिकी 2 के प्रोमो देखकर उनके पिता के क्या रिएक्शन थे तो श्रृद्धा ने हंसते हुए कहा "पापा ने प्रोमो देखा तो सबसे पहले फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी की तारीफ की, फिर फिल्म के गानों की, फिर आदित्य की। मैं इंतजार करती रही कि वो मेरी तारीफ भी करेंगे। फिर सबकी तारीफों के बाद अंत में उन्होंने कहा कि तुम भी अच्छी लग रही हो।"

श्रृद्धा कपूर ने बताया कि जब आखिर में उनके पापा ने उनकी तारीफ की तो वो खुशी से उछल पड़ीं। श्रृद्धा कपूर हमेशा से ही रोमांटिक फिल्मों की दीवानी रही हैं। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से रोमांटिक किरदार निभाना चाहती थीं। जब उन्हें आशिकी 2 फिल्म मिली तो वो खुशी से झूम उठीं। आशिकी 2 में काम करने का एक्सपीरियंस काफी रोमांच भरा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X