श्रद्धा की शक्ति है वहीदा-मधुबाला
इस साल की पहली सबसे बड़ी हिट फिल्म आशिकी 2 से रूपहले पर्दे पर कामयाबी का स्वाद रखा है जाने-माने खलनायक और कॉमेडी शक्ति कपूर की बेटी श्रद्दा कपूर ने। जिनकी पहली ही फिल्म आशिकी 2 ने ही सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अपनी बेटी की तारीफ करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी बेटी में वहीदा और मधुबाला का अक्स दिखता है।
श्रद्धा एक मेहनती और नेकदिल लड़की है जिस पर मुझे गर्व है। वह काफी समझदार है इसलिए मैं भी उससे सलाह लेता हूं। मालूम हो कि भट्ट कैंप की हिट फिल्म आशिकी 2 ने सौ करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म के गाने इस साल के अब तक के सबसे हिट सांग है। फिल्म आज भी सिनेमाहॉल पर कमाई कर रही है।
श्रद्धा ने भी अपनी कामयाबी का सारा श्रेय अपने परिवार वालों और अपने पापा को दिया है। श्रद्दा ने भी कहा था कि मेरे पापा मेरे मार्गदर्शक है।
आशिकी 2' गर्ल श्रद्धा ने कहा, "मैं बेहद रुमानी इंसान हूं। मेरा मानना है कि प्यार पागलपन भरा होना चाहिए। मुझे रुमानियत पर आधारित फिल्में पसंद हैं। मैं परी कथा जैसे प्यार की उम्मीद करती हूं। "शिवांगी और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा की पहली दो फिल्में 'तीन पत्ती' और 'लव का द एंड' उतनी सफल नहीं रही थीं, लेकिन उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 2' से अपने लिए जगह बनाई है।
उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से एक रुमानियत पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी। मेरी कई पसंदीदा रुमानी फिल्में हैं जैसे 'प्यासा', 'देवदास', 'टाइटैनिक', 'द नोटबुक'। ये कुछ ऐसी फिल्में है जो मेरे मन में बसी हुई हैं। अब 'आशिकी 2' भी इन्हीं में शामिल हो गई है। " फिलहाल श्रद्धा, करन जौहर की अगली फिल्म 'गोरी तेरे प्यार' में कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












