EETHA: श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के बाद फिर करेंगी तगड़ा धमाका, 'ईथा' की रिलीज डेट का ऐलान, ऐसी होगी फिल्म
Shraddha Kapoor EETHA: श्रद्धा कपूर ने स्त्री और स्त्री 2 से जो कामयाबी हासिल की थी वो किसी से छिपी नहीं है। अब स्त्री 2 को बाद वो फिर से धमाकेदार वापसी करने वाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ईथा की जिसको लेकर लंबे समय से खबरें आ रहीं थीं लेकिन किसी तरह का अपडेट नहीं आ रहा था।

अब मेकर्स के द्वारा इस फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है और रिलीज डेट भी बता दी गई है। इसी साल श्रद्धा की ये फिल्म रिलीज होगी और थिएटर्स में धमाका करेगी। ये फिल्म एक बायोपिक होगी जिसमें श्रद्धा कपूर विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
शूटिंग चालू है और काफी जल्दी फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है। विठाबाई को 'तमाशा क्वीन' के नाम से जाना जाता है और वो महाराष्ट्र में काफी मशहूर हैं। इस फिल्म को 1950 और 1980 के तौर पर तैयार किया गया है और देखने वाली बात होगी कि निर्देशक लक्ष्मण उतेकर इसको किस तरह से फिल्माते हैं। फिल्म का म्यूजिक कंपोज़र अतुल-अजय दे रहे हैं क्योंकि वो महाराष्ट्र के हैं और इस जॉनर को अच्छे से समझते हैं।
कौन थीं विठाबाई?
विठाबाई नारायणगांवकर की बात करें तो वो महाराष्ट्र की लोक-नाट्य परंपरा का एक बड़ा नाम रही हैं। साल 1935 में सोलापुर जिले के पंढरपुर में पैदा होने वाली विठाबाई इतना बड़ा नाम करेंगी ये कोई नहीं जानता था। उनके कला के लिए उनको राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित भी किया गया था। उनको तमाशा और लावणी थिएटर के लिए पहचाने जाने लगा था।
स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं। इन अभिनेताओं की खासियत है कि वो अपने किरदार के किसी भी फिल्म में जान डालते हैं। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए कहा है कि ये फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही हैं। ऐसे में श्रद्धा कपूर के लिए चैलेंज है कि वो ये भूमिका कैसे निभाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
