252 करोड़ के ड्रग्स केस में फंसे श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर, इस दिन होगी पूछताछ

Shraddha Kapoor Brother Drugs Case: हाल ही में दाऊद इब्राहिम के किसी गु्र्गे के द्वारा 252 करोड़ के ड्रग्स की सप्लाई को लेकर विवाद हुआ था। इस लिस्ट में कई सितारों को नाम आए थे जिसमें श्रद्धा कपूर भी शामिल थीं।
हालांकि मामले को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं और अब इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का नाम भी सामने आ रहा है। जी हां, शक्ति कपूर के दोनों बच्चे अब इस लिस्ट में हैं।
खबरें हैं कि इस ड्रग्स केस में नाम आने के बाद सिद्धां को मुंबई पुलिस ने तलब किया है। बता दें कि इसके पहले नोरा फतेही और ऑरी का नाम भी सामने आया था लेकिन ऑरी पेश नहीं हुए और कुछ समय मांगा है।
सिद्धांत से होगी पूछताछ
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर इस मामले में बुरी तरह से फंस सकते हैं और पीटीआई की एक रिपोर्ट की मानें को तो वो 25 नवंबर को अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होंगे। देखने वाली बात होगी कि वो निर्धारित तारीख पर पहुंचते हैं या नहीं। एंटी-नारकोटिक्स सेल टीम ने मामले की छानबीन करते हुए मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख से पूछताछ की थी जिसमें दो मशहूर हस्तियों के नाम निकले थे। ऑरी और सिद्धांत किस तरह से इस जांच का जवाब देंगे ये तो वक्त ही बताएगा। हालांकि ड्रग्स और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है और अक्सर किसी ना किसी हस्ती का नाम सामने आता रहता है।
कौन है मोहम्मद सलीम सुहैल शेख?
दुबई और मुंबई में मोहम्मद सलीम द्वारा पार्टियों का आयोजन किया गया था और वो दाऊद के गिरोह का आदमी है। एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एस्प्लेनेड कोर्ट को ड्रग पार्टियों और उनमें शामिल होने वाली हस्तियों के बारे में बताया। पूछताछ में किसी और सितारे का नाम सामने आता है तो किसी तरह की कोई हैरानी नहीं होने वाली है। इस पूरे मामले में शक्त कपूर की तरफ से फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











