साहो के बाद एक और Dhamaka, खुल गई इस एक्ट्रेस की किस्मत, लगेगा 100 करोड़ी ठप्पा
इन दिनों एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के सितारे बुलंदी पर हैं। उनकी झोली में एक के बाद एक बड़ी फिल्में गिर रही हैं। बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म साहो में दमदार रोल को लेकर श्रद्धा पहले ही सुर्खियों में थीं। वहीं अब उनकी एक और बड़ी फिल्म शुरू हो गई है। ये फिल्म है साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक, ये फिल्म काफी वक्त से रुकी पड़ी थी। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सायना नेहवाल की बायोपिक में दोबारा जुट गई हैं।
[Karah Johar B'day: पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर, फिर 500 करोड़ी बाहुबली Dhamaka, सबसे बड़े स्टार]
बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर दिलो-जान से इस फिल्म के लिए खुद को तैयार करने में जुटी हैं। हाल ही में उन्होंने न सिर्फ साइना से मुलाकात की बल्कि उनसे ट्रेनिंग भी ली। साइना नेहवाल ने श्रद्धा कपूर को स्क्रीन पर रियलिस्टिक दिखने के टिप्स भी दिए। इस बात को फिल्म के डायरेक्टर ने भी कंफर्म किया है। फिल्म के डायरेक्टर अमोल गुप्ते ने बताया कि सायना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी जोरों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा कपूर के लिए वर्कशॉप भी करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल सितंबर में होगा। उन्होंने कहा, मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं कि फिल्म क्यों डिले हो रही है.. मैंने इस फिल्म पर लगभग दो साल कड़ा काम किया है। उनका कहना है कि ये ऐसी फिल्म है जिसमें इतना टाइम लगता है। उन्होंने ये भी बताया कि वे साइना से लगातार संपर्क में हैं। वहीं माना जा रहा है कि ये फिल्म श्रद्धा कपूर के लिए एक बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। बहरहाल, आगे जानिए स्पोर्ट्स के स्टार्स पर बॉलीवुड में अब तक बनी फिल्मों के बारे में और जानें कैसी रही इन फिल्मों की हालत-


Click it and Unblock the Notifications