लॉकडाउन खत्म- लेकिन श्रद्धा कपूर को फिल्म शूटिंग नहीं करने देंगे पापा शक्ति कपूर, सुनाया फैसला
तीन महीनों की लॉकडाउन के बाद देश में कुछ सावधानियों के साथ अब लॉकडाउन खत्म किया जा चुका है। वहीं, फिल्म- टेलीविजन इंडस्ट्री को भी कुछ नियमों के साथ सरकार की तरफ से काम शुरु करने की इजाजत मिल गई है। लेकिन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर काम पर नहीं जा सकती हैं। क्यों! बता दें, श्रद्धा के डैड शक्ति कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो श्रद्धा को ऐसे हालात में शूटिंग पर जाने की इजाजत नहीं देंगे।
शक्ति कपूर ने कहा, 'मैं फिलहाल ना खुद शूटिंग पर जाऊंगा और श्रद्धा को भी काम करने बाहर नहीं जाने दूंगा। मुझे नहीं लगता कि अभी ये खतरा कम हुआ है। मुझे ऐसा अहसास हो रहा है कि असल तबाही तो अभी आनी बाकी है। मैं अपने बच्चों को बिलकुल भी इस समय बाहर जाने की इजाजत नहीं दूंगा।

एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे मालूम है कि काम जरूरी है लेकिन जिंदगी की कीमत पर नहीं। अगर लोग शूटिंग शुरू करेंगे तो बड़ी अव्यवस्था हो जाएगी। मैं इंडस्ट्री से जुड़े बाकी लोगों को भी कहूंगा कि हॉस्पिटल के बिल्स चुकाने से बेहतर इंतजार करना है। अभी भी बहुत खराब स्थिति है।'


Click it and Unblock the Notifications