फिल्म 'बागी' में टाईगर श्राफ के साथ रोमांस करेंगी ये क्यूट एक्ट्रेस!
[बॉलीवुड न्यूज] साजिद नाडियावाल अपनी अगली फिल्म 'बाघी' के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस फिल्म के लिए टाईगर श्राफ को तो काफी पहले ही साइन कर लिया था, लेकिन एक्ट्रेस को लेकर काफी कंफ्यूजन बनाया गया था। बहरहाल, खबरों की मानें तो टाईगर के अपोजिट श्रद्धा कपूर को लॉक कर लिया है।
जी हां, फिल्म बाघी में हमें पहली बार टाईगर और श्रद्धा की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी, जिसके लिए टाईगर स्टंट की स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। बता दें, साजिद के साथ टाईगर की यह दूसरी फिल्म हैं। उन्होंने हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा है, जो साजिद की ही फिल्म थी। फिल्म सफल रही थी।
टाईगर श्राफ की फैन लिस्ट में जुड़ गया नया नाम..ये एक्ट्रेस हुईं फिदा!
वहीं, श्रद्धा कपूर को भी टाईगर के साथ देखना दिलचस्प रहेगा। पिछली कई हिट फिल्में देने वाली श्रद्धा को अब लक फैक्टर भी माना जाने लगा है। आशिकी-2, एक विलेन और फिर हैदर जैसी सुपरहिट फिल्म देकर श्रद्धा एक इंडस्ट्री में एक अहम जगह बनाई है।
लिहाजा, बाघी में हमें श्रद्धा का एक नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म एक्शन से भरपूर होने के साथ साथ इंटेंस लव- स्टोरी होगी। यह 15 अप्रैल, 2016 को रिलीज होगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














