आतंकियों से भिड़ जाने वाली इस दिलेर महिला का किरदार निभाएंगी श्रद्धा कपूर, सामने आई डिटेल्स!

अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड के किसी सितारे के द्वारा रियल लाइफ किरदार निभाए जाते हैं तो वो कई बार काफी मशहूर हो जाते हैं। इस वक्त ऐसी ही एक खबर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की तरफ से आ रही है क्योंकि वो एक रियल लाइफ किरदार निभाने जा रहीं हैं। जी हां, श्रद्धा कपूर को लेकर पता चला है कि वो एक कश्मीरी लड़की का रोल करेंगे जिसका नाम रुखसाना कौसर है।
इस खबर के सामने आने के बाद श्रद्धा कपूर के फैंस काफी खुश हैं इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं बता दें कि श्रद्धा कपूर कितनी शानदार अदाकारा हैं ये वो कई फिल्मों में दिखा चुकी हैं और इसके पहले भी उन्होने एक रियल लाइफ किरदार निभाया था जिसका नाम हसीना पारकर है।
बात करें रुखसाना की तो आपके मन में ये सवाल जरूर होगी कि आखिर ये कौन है जिसका किरदार श्रद्धा निभाने वाली हैं। दरअसल रूखसाना कौसर एक कश्मीरी लड़की हैं। 2009 में लश्कर - ए - तैयबा के तीन आंतकवादी, रूखसाना के घर ज़बरदस्ती घुस गए और उनके माता पिता से रूखसाना को उनके हवाले करने की मांग करने लग गए।
इस बीच रूखसाना के मां बाप को आंतकवादी, राईफल से मारने लगे जिसके बाद रूखसाना ने एक कुल्हाड़ी की मदद से एक आतंकवादी को सर पर मारा और फिर उसकी राईफल चलाई। अपनी जान बचाने के बाद रूखसाना, पुलिस स्टेशन गईं और राइफल सौंप दी। बता दें कि उनको वीरता पुरस्कार मिल चुका है और पीएम मोदी ने काफी तारीफ भी की थी।
क्या करती हैं रुखसाना?
रुखसाना कौसर इस वक्त जम्मू कश्मीर में एक पुलिस कॉस्टेबल हैं और उनकी शादी एक पुलिस ऑफिसर से ही हुई है। वो काफी सुखी जीवन जी रही है लेकिन आतंकियों को मारने के बाद काफी समय तक वो उनकी सुरक्षा एक बड़ा कारण था।


Click it and Unblock the Notifications











