'स्त्री 2' के बाद अब ऋतिक रोशन संग धूम मचाएंगी श्रद्धा कपूर, करेंगी आइटम सॉन्ग?

Shraddha Kapoor In War 2: श्रद्धा कपूर ने 'स्त्री 2' फिल्म से काफी अच्छा खासा प्यार दर्शकों का लूट लिया और इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की। अब एक्ट्रेस के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटेड है। पिछले दिनों यह खबर भी आई थी कि श्रद्धा कपूर को अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में आइटम सॉन्ग में देखा जाएगा।
हालांकि आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर को इस फिल्म में नहीं देखा जाने वाला है बल्कि अब उनके हाथ में एक नई फिल्म लग गई है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि वह ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ में नजर आने वाली है। एबीपी द्वारा शेयर की गई खबर के मुताबिक श्रद्धा कपूर को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'वॉर 2' में आइटम सॉन्ग में देखा जा सकता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जब से फैंस के बीच में यह खबर आई है तभी से वह काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। श्रद्धा कपूर और ऋतिक रोशन को साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए बेताब है।
खबरों के अनुसार 'वॉर 2' फ़िल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर यानी की 15 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में कियारा आडवाणी को भी देखा जा सकता है और अभी तक इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
कुछ दिनों से तो यह भी खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर 'धूम 4' में भी नजर आ सकती है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इन खबरों को जानकारी दिया और कहा कि मैंने ऑफिशियल तौर पर अभी कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। मुझे इस बारे में भी नहीं पता कि ऐसी अफवाहें आती कहां से हैं?


Click it and Unblock the Notifications