श्रद्धा कपूर बनेंगी मोदी खानदान की बहू, जानें कब लेंगी एक्ट्रेस सात फेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने काम के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर का नाम फिल्म राइटर राहुल मोदी साथ लंबे समय से जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा राहुल को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार वेकेशन से भी लौटते देखा गया है। शादी हो या फंक्शन हर किसी इवेंट में दोनों साथ नजर आते हैं। यहां तक की अनंत और राधिका अंबानी की शादी में भी श्रद्धा राहुल के साथ पहुंची थीं।

Shraddha kapoor

जल्दी शादी के बंधन में बंधेंगी एक्ट्रेस

ऐसे में एक्ट्रेस की शादी को लेकर जमकर चर्चे हो रहे हैं। 38 साल की हो चुकीं श्रद्धा कपूर से फैन्स बार-बार एक ही सवाल करते हैं कि आखिर वह शादी कब करेंगी। ऐसे में अब श्रद्धा कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल श्रद्धा कपूर से अपने इंस्टा हैंडल पर प्रमोशन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- सच सुने ब्रेकअप वेलेंटाइन पर ही होते हैं। 3 से चार बार धुरंधर देख ली न्यू ईयर पर पार्टी कर ली। जिम की मेंबर शिप भी ले ली। अब बजट खत्म हो गया है। सिग्नल से खरीदा गुलाब तो ब्रेकअप क्यों ना हो। अब वेलेंटाइन पर गिफ्ट देने के लिए FD ना तुड़वाएं।

कब है श्रद्धा कपूर की शादी

इसी प्रमोशन को देखते हुए एक फैन ने पूछा कि आप शादी कब करोगी ? फैन के इस सवाल का जवाब भी श्रद्धा कपूर ने बिना हिचकिचाए दिया। श्रद्धा ने कहा कि मैं करूंगी ये विवाह करूंगी। श्रद्धा के इतना कहने पर ही फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद इसी साल एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध सकती हैं। एक्ट्रेस अब शादी राहुल से ही करेंगी इस बारे में तो उन्होंने कोई भी घोषणा नहीं की है। क्योंकि आज तक श्रद्धा को राहुल के साथ जरूर देखा गया है, लेकिन आज तक एक्ट्रेस ने कभी भी राहुल और अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया, चूंकी दोनों की काफी नजदीकियां हैं इसीलिए फैन्स अनुमान लगा रहे हैं कि शायद श्रद्धा मोदी परिवार की ही बहू बनेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X